गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

ताला तोड़कर विपक्षियों ने पीड़ित के घर और सामान को कर लिया कब्जे में, पुलिस नहीं कर रही न्याय

बस्ती। ताला तोड़कर विपक्षियों ने पीड़ित के घर और घर में रखा सभी सामान पर किया कब्जा। पीड़ित जब घर पहुंचा तो उसको घर से जबरदस्ती भगाया,दी गाली जान माल की दी धमकी। ज्ञातव्य हो कि पीड़ित प्रमोद कुमार चौधरी पुत्र स्वर्गीय राम पलट ग्राम साकिन महसिन थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती का निवासीहैं। पीड़ित प्रमोद कुमार अपने रिश्तेदार के घर रहने को है आजकल मजबूर। इसकी लिखित सूचना पीड़ित प्रमोद कुमार द्वारा थाने पर दी गई हैं, लेकिन अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही। पीड़ित प्रमोद कुमार चौधरी ने दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षी अनिरुद्ध कुमार, रितिक राज चौधरी इसका जीना दुश्वार कर दिए हैं। घर मकान में उसका वाजिब हक हिस्सा नहीं दे रहे हैं। जब यह घर जाता है तो मारपीट फौजदारी पर आमादा हो जाते हैं। इसके कारण वह रिश्तेदार के घर रहने को मजबूर है। पीड़ित ने थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन पीड़ित प्रमोद कुमार चौधरी की मदद नहीं हो रही है। उसने शासन प्रशासन से शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। बताए कि यह घटना गत 10 जून 2025 सुबह 10 बजे की है, गत वर्ष भी पीड़ित को विपक्षियों ने मारापीटा था। मामला वाल्टरगंज थाना क्षेत्र साकीन महसीन गांव का है,पीड़ित को नहीं मिल रहा हैं न्याय। जिसके कारण वह दुखी, परेशान है और अधिकारियों का चक्कर काट रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!