गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

शिवपुर ब्लाक में संचालित अभियान में पकड़े गये 11 कुत्ते 02 कुत्तों का किया गया बधियाकरण

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच 17 जुलाई। जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर तहसील नानपारा अन्तर्गत विकास खण्ड शिवपुर में आक्रामक कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए ग्राम्य विकास, पशुपालन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत मटेराकलां, सेमरिया, रखौना, बरदहाकलां, लौकिहा, शिवपुर एवं बेहड़ा के ग्राम प्रधानों एवं ग्रामवासियों के सक्रिय सहयोग से संचालित किये गये अभियान के दौरान 11 आक्रामक कुत्तों को पकड़ा गया। यह जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने बताया कि पकड़े के गये 11 कुत्तों में से 02 कुत्तों का बधियाकरण करके उन्हें मानव आबादी दूर से जंगल में छोड़ दिया गया है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!