गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अम्बेडकरनगर : बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा धान का नकली बीज

दैनिक बुद्ध का सन्देश
अम्बेडकरनगर। एक ओर किसानों पर प्राकृतिक प्रकोप से परेशान हैं। वहीं खाद-बीज विक्रेताओं की कारगुजारियां किसानों पर भारी पड़ रही है। किसान कड़ी मेहनत कर धान का बिचड़ा डालने में लगे हैं। इससे धान की बीज की मांगें बढ़ी हुई है। इसका फायदा खाद-बीज के नकली कारोबारी उठाने में लगे हैं। दूकानदार बीज का भंडारण करने में लगे हैं।दूकानदार बाहर से तो बीज मंगवा ही रहे हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर कई दूकानदार खुद के यहां पैदा हुए साफ-सुथरे धान को नामी-गिरामी कंपनियों के पैकेटों में पैक कर बेच रहे हैं। वहीं सच्चाई से परे किसान महंगे दामों पर नकली बीज खरीद भी रहे है। नकली कारोबारी बड़े पैमाने पर ब्राडेड बीज के बोरे में नकली बीज डालकर बेच रहे हैं।बाजार में बिक रहे धान के नकली बीज से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

किसान पैसे खर्च कर भी ठगी के शिकार हो रहें हैं। किसानों को हजारों रुपये का चूना भी लग रहा है। धान का बिचड़ा अंकुरित होते ही मुरझा जाता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही उनके लिए खेती का बहुमूल्य समय भी बर्बाद हो रहा है। किसानों का कहना है कि बाजार से वो लोग उन्नत बीज समझ कर खरीदते है। लेकिन, इन बीजों से कोई खास उपज नहीं हो रही है।कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धान के बीज में असली-नकली का पता संभव नहीं है। अंकुरण के बाद ही कुछ पता चल सकता है। वैसे कृषि कार्यालय से हाईब्रीड बीज अनुदानित दर पर दिया जा रहा है। खेत की रसीद एवं आवेदन देकर इच्छुक किसान बीज प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Back to top button