विद्यार्थियों ने श्रद्धा भाव से मनाया शिक्षक दिवस

महाराजगंज। जनपद के सिसवा में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। भारत के महान शिक्षाविद, भारत रत्न राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनपद के सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस की धूम रही इसी क्रम में सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के चेयरमैन ओ ए० जोसेफ, प्रबंधक विन्सी जोसेफ, प्रधानाचार्य बैजू चेरियन, उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह, इंचार्ज मुन्ना पांडे, प्रेमसागर चौबे, टीचर सेक्रेट्री धनंजय मिश्र व अंग्रेजी प्रवक्ता फणीन्द्र मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित करके डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद केक काटकर शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में विद्यालय के मेधावी छात्र/ छात्राओं ने मनमोहक गीत, भाषण, सामाजिक एकांकी और नृत्य का अदभुत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जोसेफ ने कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की तरह बच्चों के व्यक्तित्व को गढ़ता है और एक दीपक की तरह जलकर विद्यार्थियों की अज्ञानता का अंधकार दूर करता है। गुरुजनों का सम्मान करने से व्यक्तित्व में निखार आता है क्योंकि गुरु ईश्वर का स्वरूप होता है। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता मिश्र ने कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिष्य के अदभुत संबंध की परंपरा चली आ रही है क्योंकि हम कुछ भी कर लें, जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के राजकुमार सिंह, अनिल पांडे, अवनीश मिश्र, फणींद्र मिश्र, पीयूष त्रिपाठी, पुंडरीक गुप्ता, संतोष वर्मा, प्रदीप रौनियार, सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक, गंगा दुबे, अमृता पाठक, रवीना, मनीष श्रीवास्तव, तमजिद अली, राधेश्याम, प्रह्लाद प्रसाद, विशाल जायसवाल, भुवाल गुप्ता, मंशा गुप्ता, मनोरमा जायसवाल, अनूप रौनियार, वर्षा जायसवाल, रंजना त्रिपाठी, पूर्णिमा शाही, प्रिया पाण्डेय, ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी ,अशोक प्रजापति संजीव कुमार, संजय गुप्ता, अशोक पांडे, सिनसी पीटर, ए०बी०वाई०, नीतेश श्रीवास्तव, ललितेश गुप्ता, रमा श्रीवास्तव, स्नेहा, सीजा बैजू, मनोरमा, मनोज चौरसिया व शिव चौहान सहित विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थीगण उपस्थित थे।




