गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम ने जिला स्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समिति गठन के सम्बन्ध में किया बैठक

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जिला स्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समिति गठन के सम्बन्ध में बुधवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मोटिवेशन स्पीच हेतु अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को कोचिंग में लेकर जायें। जनपद के जिन बच्चों ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनको बुलाकर बच्चों के साथ अनुभव साझा कराये। 90 मिनट का क्लास टीचर द्वारा लिया जायेगा। अभ्युदय कोचिंग में जे0ई0, नीट, यूपीपीएससी, पीसीएस और यूपीपी व अन्य तैयारियों हेतु कोचिंग कराया जायें। बांसी में बच्चों की संख्या कम होने पर पुनः विज्ञप्ति जारी करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया। शिक्षकों को इंपैनल हेतु पुनः विज्ञप्ति निकली जायें। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद में बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कालेज, नौगढ़ एवं रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में कोचिंग चल रहा है। बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!