गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नवागत मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने मुख्यालय पहुंचकर संभाला कार्यभार

ब्यूरो बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइचl नवागत मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने पूर्वान्ह में मुख्यालय पहुॅचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व मुकेश चन्द्र उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड लखनऊ में संयुक्त प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2018 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी मुकेश चन्द्र ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी से शिष्टाचार भेंट किया। इसके उपरान्त विकास भवन स्थित अपने कक्ष में विकास से सम्बन्धित अधिकारियों से भेंट कर जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!