जनता के साथ रखें व्यवहार, सहयोग से अपराध पर लगेगा अंकुश – थानाध्यक्ष बृजेश सिंह

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। कोतवाली कपिलवस्तु क्षेत्र के पुलिस चौकी बजहा में आपरेशन कवच के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके सुझावों को रजिस्टर किया गया। समितियों से अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में सूचनाएं साझा करने का आग्रह किया गया। जिससे क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण स्थापित किया जा सकें। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने चौकी प्रभारी बजहा अमला यादव को निर्देशित किया गया कि ग्राम सुरक्षा समिति में अच्छी छवि वाले नए सदस्यों को शामिल किया जायें, ताकि समिति की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता में वृद्धि हो। कपिलवस्तु पुलिस जनता के सहयोग से क्षेत्र में शान्ति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है। जनता से अपील है कि वे पुलिस के साथ यथा सम्भव सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस दें। गोष्ठी के दौरान एसएसबी के निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा मय टीम, इन्टेलीजेन्स ब्युरो नीरज मीना, कवच सेल प्रभारी उप निरीक्षक रामकुमार यादव मय टीम, सर्विलांस सेल एवं एलआईयू के कर्मचारीगण के साथ ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष, सदस्य गण उपस्थित रहें।




