उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
युवा पत्रकार दिलीप श्रीवास्तव के निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के युवा पत्रकार दिलीप श्रीवास्तव का बुधवार की दोपहर लखनऊ में निधन हो जाने की सूचना पाते ही जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई आपको बता दे कि दिलीप श्रीवास्तव अभी एक ही उभरते हुए युवा पत्रकार थे और दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र के डुमरियागंज के प्रभारी थे बताया जाता है कि दिलीप श्रीवास्तव कई महीनो से बीमार चल रहे थे पीलिया की वजह से उनका इलाज लखनऊ में हो रहा था लेकिन अचानक जहां लोग नए साल का इंतजार कर रहे थे वहीं निधन की सूचना पाते ही को हैरान हो गए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित दैनिक बुद्ध का संदेश कार्यालय पर संपादक राजेश शर्मा के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में पत्रकार शामिल हुए।




