उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जेई द्वारा अभद्र भाषा और ट्रांसफार्मर हटाकर दूसरे जगह लगाने का आरोप

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर अन्तर्गत विकास क्षेत्र बर्डपुर के विद्युत विभाग के जेई कुन्दन कुमार के ऊपर सोनवरसा ग्रामीणों पर अभद्र भाषा का प्रयोग और ट्रांसफार्मर हटाकर दूसरे जगह लगाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि भारी संख्या में ग्रामीण बर्डपुर पावर हाउस पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर हमारे गांव से हटाकर दूसरे जगह लगा दिया गया है और पूछने पर जेई के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।




