गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

युवा पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया

बलरामपुर। 30 मई पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने पत्रकारिता से संबंधित वर्तमान में पत्रकारिता का महत्व जैसे विषयों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया ।इसी आयोजन के अंतर्गत युवा पत्रकार प्रेस क्लब ने जनपद के पत्रकारों को आमंत्रित करके संगोष्ठी का आयोजन किया ।इस अवसर पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रबुद्ध पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने अपने-अपने सम सामयिकअनुभवों को उपस्थित पत्रकारों से साझा किया। इस अवसर पर सशक्त लेखनी के धनी जनपद के वरिष्ठ पत्रकार गण उपस्थित रहे ।गोष्टी कीअध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम मिश्र द्वारा किया गया ।गोष्ठी का संचालन पत्रकार प्रशांत शुक्ला द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार मिश्रा, सी.बी.मणि त्रिपाठी , विनोद मिश्रा ,आनंद मिश्र बृजेश चौहान, रिजवान खान ,शत्रुघ्न पांडे शरीफ अंसारी , बीएस परिहार इरफान, के .एल.यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!