उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डुमरियागंज में तहसील टास्क फोर्स की बैठक अयोजित

डुमरियागंज। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को और गतिशील प्रदान करने हेतु उप जिलाधिकारी राजेश कुमार डुमरियागंज की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय विभागों के अधिकारियो की बैठक आहूत की गई।उपजिलाधिकारी द्वारा सभी को निर्देशित किया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान,नियमित टीकाकरण सत्र, उदासीन परिवारों का कवरेज, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे कार्यक्रमों को सब मिल कर लक्ष्य की पूर्ति करे। बैठक में मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा डुमरियागंज,अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र मणि ओझा, डॉ अखलेश, खंडशिक्षा अधिकारी अशोक सिंह, सी डी पी ओ मो अरशद, संजय गुप्ता, ए आर ओ मो साकिब,पूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार, बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर, डॉ हरेंद्र चौरसिया,सूर्या देव सिंह, दरख़्शा सिद्दीकी मौजूद रही।




