गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जिला संयुक्त चिकित्सालय में मनाया गया नेशनल ओरल हेल्थ डे

बलरामपुर। गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर के सभागार में नेशनल ओरल हेल्थ डे के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हर साल 20 मार्च के दिन वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। पूरी दुनिया में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाने का मकसद मुंह की सही सफाई, मुंह से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करना और अच्छी ओरल हेल्थ से सभी को परिचित कराना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर डॉ राज कुमार, मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ राजीव चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पाण्डेय, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डॉ ऋषि श्रीवास्तव, मोनिका अवस्थी, नासिर, दिलीप गंगवार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!