उत्तर प्रदेशबहराइच
आईजीआरएस निस्तारण में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी बहराइच ने की कार्रवाई
दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच । आई.जी.आर.एस. संदर्भ संख्या 92518000012523 दिनांक 24 मार्च 2025 का सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खण्ड विशेश्वरगंज नरेन्द्र चन्द श्रीवास्तव द्वारा नियत तिथि/निर्धारित समयान्तर्गत निस्तारण/कार्यवाही न किये जाने के कारण उक्त प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में प्रदर्शित हुआ है। जिससे जनपद की रैकिंग प्रभावित हुई। इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा एडीओ पंचायत का माह अप्रैल 2025 का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करते हुए तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है।




