गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बांसी में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक ने फीता काटकरकिया प्रारम्भ

बांसी। 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय बांसी में गुरुवार को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में तीन विभाग के स्टाल भी लगाए गए। जहां भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। उद्घाटन करने के उपरांत पूर्व मंत्री और विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर उन्हें लाभ पहुंचाना है। जिसके क्रम में इस विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन 2 अक्टूबर तक चलते रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि इस तरह के शिविर का लाभ अवश्य लें। इस कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग के तरफ से तमाम स्टाल लगाए गए। इस दौरान 5 गर्भवती महिलाओं यासमीन, कौशिकी माधुरी, नेहा सिंह, सुनीता, रोशनी की गोद भराई की गई तथा मोहम्मद जिहान पुत्र जमीरुउल्लाह और अथर्व पुत्र सूरज का अन्नप्राशन कराया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई। सर्जरी, मेडिसिन, बाल रोग, नाक, कान, गला रोग आदि से संबंधित मरीजों की जांच कर उन्हें दवाये दी गई। शिविर में एलोपैथ के अलावा आयुर्वेद और होम्योपैथ विभाग के लोगों ने भी शिरकत की। बच्चों को हाइजीन से संबंधित जानकारी दी गई। किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आयुर्वेद विभाग और होम्योपैथिक विभाग के काउंटर पर भी दिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बांसी डॉ. उजैर अतहर, सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार चौधरी, डॉक्टर ध्रुव चौधरी, डॉक्टर आरके सिंह, डॉक्टर संजय शर्मा, डॉक्टर अफरोज नायर, डॉक्टर रकशा मुमताज, डॉक्टर मनोज चौधरी, सीडीपीओ नीलम वर्मा, फार्मासिस्ट रतन शंकर चौधरी, अर्चना, कुमारी रेनू, बिंदु आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!