गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मानकविहीन सामग्री से बन रहा पंचायत भवन, मुख्य विकास अधिकारी ने साधी चुप्पी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के सदर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करमहना में निर्माणाधीन पंचायत भवन को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकविहीन एवं निम्नस्तरीय पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि भवन की नींव में पुराने ईंट लगाए गए हैं। इसके साथ ही घटिया गुणवत्ता की सीमेंट और सफेद रेत के उपयोग की भी शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी कर निम्नस्तरीय सामग्री का इस्तेमाल किया जाना न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग का संकेत है, बल्कि भवन की मजबूती और दीर्घकालिक सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है। उनका आशंका है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई, तो भविष्य में गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। मामले में जब जनपद के मुख्य विकास अधिकारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट टिप्पणी करने से परहेज किया। मुख्य विकास अधिकारी की चुप्पी ने प्रकरण को और अधिक चर्चित बना दिया है। अब देखना यह है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं देखना बाकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!