गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

किसान दिवस का कल विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में होगी समीक्षा बैठक

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। शासन के निर्देशानुसार जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवसों की श्रृंखला अन्तर्गत 16 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में किसान दिवस तथा कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए डीएम मोनिका रानी ने कृषि एवं एलाइड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गत बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की आख्या एवं अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं सहित किसान दिवस में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!