गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन की बैठक हुई संपन्न

रुधौली/बस्ती। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बस्ती जिले के रुधौली तहसील संगठन की बैठक कस्बे के पुराने डांक बंगले पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। तहसील अध्यक्ष श्री अरुण कुमार मिश्र ने बैठक की अगुवाई करते हुए संगठन के पत्रकारों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। स्थानीय पत्रकारों के बीच छिटपुट असमंजस पर उन्होंने कहा कि, ष्संगठन के पदाधिकारी व सदस्य जन ग्रापए की गरिमा बनाए रखें व नियमों का पालन करें.ष्संगठन का विस्तार होने जा रहा है। संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना हैष्, उन्होंने कहा।बैठक कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के संरक्षक डॉ. एस.के. सिंह ने भी पत्रकार हितों के लिए जिम्मेदार होने, संगठन में अनुशासन व मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया।इसके अलावा, ग्रापए के नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव डॉ. संजय द्विवेदी जी को तहसील संगठन ने सामूहिक बधाईयां और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद संगठन के पत्रकारों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती भी मनाई।आए हुए पत्रकारों ने मंडल कोषाध्यक्ष श्री संतोष कसौधन जी के प्रथम पौत्र के आगमन की शुभकामनाएं दी। आज की बैठक में स्थानीय पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता मानकों पर खरे उतरने और अपनी गरिमा स्तर को ऊंचे उठाए जाने के प्रयासों पर जोर दिया गया। बैठक कार्यक्रम में मुख्यरुप से संतोष कौसाधन, मोहित कसौधन, शंकर यादव, राजन चौधरी, मोहम्मद असलम शादा, सत्य प्रकाश बरनवाल, रमेश चन्द्र और श्रवण कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!