गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चेयरमैन उमा अग्रवाल ने ईंद पर्व के दृष्टिगत ईंदगाह में कराई साफ-सफाई

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ द्वारा ईंद त्योहार को ध्यान में रखते हुए सोमवार को ईदगाह परिसर की साफ-सफाई कराई गई। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के चेयरमैन उमा अग्रवाल के आदेशानुसार चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने ईंद पर्व के अवसर पर वहां जाने वालों मुस्लिम भाईयों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दर्जन सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि ईदगाह में आने वाले लोगों को बिना किसी असुविधा के अपनी नमाज अदा कर सकें। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद वकील खान, सभासद प्रतिनिधि अशरफ अंसारी उर्फ बाबूजी, सफाई नायक श्रीनिवास सहित सफाई कर्मचारियों में लक्ष्मी देवी, ज्योति देवी, धर्मराज, पवन कुमार, वीरेन्द्र कुमार मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!