गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

जनपद स्तरीय हैण्डवाल प्रतियोगिता में बेगम खैर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

बस्ती। स्टेडियम ग्राउंड बस्ती के 69वें जनपद स्तरीय हैण्डवाल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । जिसमें बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयोजक प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्लिमा खातून ने प्रसन्नता व्यक्त की और छात्राओं को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया । प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने छात्राओं को हैंडबॉल प्रतियोगिता जीतने पर शुभकामना देते हुए कहा कि हमें आपकी जीत पर गर्व है। आपकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। हमें उम्मीद है कि आप भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहेंगे। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में जिला क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव, जनपदीय क्रीड़ा सदस्य अजय वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, प्रेमलता, रामचंद्र तथा शिक्षक खैर इंटर कालेज बस्ती के जावेद इकबाल, नाजिया खान का विशेष योगदान रहा । प्रतिभागी छात्राएँ तनू, काजल, सुहानी, मधु, सिमना, प्रतिमा, फातिमा, सना, कीर्ति, रिमझिम, नन्दनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!