मेधावी छात्रों का सम्मान, विद्यालय में हुआ समारोह
पयागपुर बहराइच। रामनगर खजुरी स्थित रामनारायण सिंह इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार व स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में छात्रों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हाल ही में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। शिक्षकों ने भी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा। विद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही, जिससे छात्रों का मनोबल बढ़े और वे शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।





