गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

70 वर्ष या उससे अधिक सभी महिला व पुरूष का बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड – अधीक्षक

इटवा/सिद्धार्थनगर। घर-घर आयुष्मान, हर घर आयुष्मान देश हो रहा आयुष्मान को चरितार्थ करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र (सीएचसी) इटवा सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर प्रत्येक कार्य दिवस को समय 8 बजे से 4 बजे तक 70 वर्ष या उससे अधिक सभी महिला व पुरूष का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर अवश्य लायें। आयुष्मान कार्ड बनने के उपरान्त लाभार्थी किसी भी सरकारी अथवा आयुष्मान से सम्बद्ध निजी हॉस्पिटल में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज ले सकते है। उक्त जानकारी अधीक्षक सीएचसी इटवा डॉ0 सन्दीप द्विवेदी ने दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!