गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

रेंजर राजेश कुशवाहा ने लगाया मारपीट का आरोप

लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पननी में आम काटने का वन विभाग द्वारा परमिट जारी होने के बाद कटान की जांच करने गये रेन्जर राजेश कुशवाहा के द्वारा ठीकेदार के लड़के को मारने पीटने व गाली गलौज देने का विडियो हो रहा वायरल। वायरल विडियो बुधवार का है। ग्राम पननी निवासी प्रभात पाण्डेय ने अपने जरूरत वश वन विभाग से आम के पेड़ की परमिट बनाने का आवेदन 12 दिसम्बर किया था ।जिस पर वन विभाग ने 10 फरवरी को परमिट जारी कर दिया था।प्रभात पाण्डेय द्वारा कटान करने के लिए ठीकेदार को बेच दिया गया था। पेड़ की कटान चल रहा था कि रेन्जर राजेश कुशवाहा मैं हम राहियों के साथ मौके पर पहुंच कर कुछ पूछताछ करने लगे।कुछ बात हुई जिसको लेकर ठीकेदार के लड़के करनकटान हो यादव को मारने पीटने के साथ अभद्रता करने पर उतारू हो गये। घटना की जानकारी के बाद परिजनो द्वारा रेन्जर से बात होने के दौरान मारने पीटने की बात विडियो में स्वीकार की है।वहीं पीड़ित पक्ष थाने पर तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही कराना चाह रहा है। वहीं पेड़ के मालिक प्रभात पाण्डेय ने बताया कि मैं जरूरत वश अपने नव पेड़ का परमिट बना कर बेच दिया था। जिसकी कटान हो रहा था कि अचानक रेन्जर पहुंच कर ठीकेदार के लड़के से बाद विवाद करने लगे और लकड़ी काटने से मना कर दिये।आगे उन्होंने कहां कि अगर परमिट में कोई शिकायत थी तो क्यों जारी किया गया और क्या जांच करने आये थे। वहीं वायरल विडियो में मामले को लेकर रेन्जर राजेश कुशवाहा का कहना है कि मैं परमिट कैंसिल कर दिया था। कैसे फिर जारी हो गया उसी का जांच करने आया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!