गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसपी व डीएम ने नेपाल में हिंसा/प्रदर्शन के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु एसएसबी कैम्प पर किया बैठक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन व जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 ने गुरुवार को नेपाल राष्ट्र में आन्दोलन/हिंसा के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना ढेबरुआ के बढ़नी एसएसबी कैम्प पर एसएसबी, बार्डर के समस्त थाना प्रभारी व अन्य के साथ बैठक की गयी। वहीं भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण व पैदल गश्त किया गया तथा सम्बन्धित को कड़ी निगरानी/सतर्कता बनाये रखने के सम्बन्ध मे निर्देश दिया गया और नेपाल प्रहरी व एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। इस दौरान मुकेश कुमार गुज्जर, असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट एसएसबी, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश तथा पुलिस, एसएसबी, कस्टम व अन्य विभागो के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!