उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
उसका बाजार पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन द्वारा “अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व मे रविवार को मु0अ0स0 130/25 धारा 108/351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को चौबहे पुल के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अमरनाथ उर्फ विक्कु यादव पुत्र दीपनरायन यादव निवासी अजगरा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार पाल व कांस्टेबल पन्नेलाल मौजूद रहें।




