नौतनवा में पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नौतनवां/महराजगंज। जनपद महाराजगंज के नौतनवा थाना अंतर्गत छपवा से मुकदमा अपराध संख्या – 036 धारा 64(1), 87, 137(2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट व 3(2) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त बेताब आलम पुत्र मकसूद आलम निवासी वार्ड नंबर 6, बाल्मीकि नगर, थाना – नौतनवा, जनपद – महराजगंज को छपवा से नौतनवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में नौतनवा थाने के उप निरीक्षक छोटेलाल, का0 दयाराम यादव, का0 मनीष यादव एवं नौतनवा थाने के ही महिला कांस्टेबल पूनम यादव भी गिरफ्तार करने वाली टीम की हिस्सा थी। आपको बताते चलें की महाराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम के अगुवाई में चलाए जा रहे अभियान में उक्त गिरफ्तारी दिनांक 13-11-2025 को रात्रि लगभग 10ः00 बजे हुई।




