गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल जगह-जगह से टूटी, विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचने की उम्मीद बरकरार

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। पयागपुर विकासखंड अंतर्गत पूरे काली मिश्र (शंभू टिकरी) में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल जगह-जगह से टूटी हुई है विद्यालय के पश्चिम – उत्तर साइड में किनारे पर एक कमरा बना हुआ है जो अपनी अंतिम अवस्था को गिन रहा है क्योंकि इस बने हुए कमरे के चारों तरफ झाड़ झंखाड़ उग गए हैं तथा अब यह निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। जिस उसे देश हेतु इसका निर्माण किया गया था वह अब निरर्थक विहीन साबित हो रहा है। सरकारी धन की केवल बर्बादी की गई है जबकि सरकार धन आहरित करती है कि विद्यालय में कभी भी भवन की दिक्कत ना हो जिससे विद्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी और बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण विद्यालय में अराजक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है जिससे विद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने की संभावना है। विद्यालय के खुले होने के दौरान भी बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को भी बाहरी तत्वों से नुकसान पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। विद्यालय में बच्चों के लिए बने शौचालय भी काफी अच्छी स्थिति में नहीं है तथा पानी पीने के लिए भी अच्छी व्यवस्था नहीं दिखाई पड़ रही है जिस कारण से बच्चों को पानी पीने और शौचालय जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय परिसर में साफ सफाई का भी अभाव है जब अच्छे तरीके से साफ सफाई नहीं होगी तो बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिलेगी। सरकार का यही प्रयास रहता है कि बच्चे स्वच्छ वातावरण में और स्वच्छ जगह शिक्षा ग्रहण करें लेकिन यह केवल एक स्वप्न की तरह ही लगता है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!