जीवीएम कान्वेंट स्कूल में शारदीय नवरात्रि पर भंडारे का आयोजन

बस्ती। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जीवीएम कान्वेंट स्कूल में भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक संतोष सिंह ने सभी कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया। भंडारे के दौरान बच्चों और कन्याओं को नवरात्रि की महिमा और माता दुर्गा के प्रति भक्ति की भावना से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल धार्मिक अनुष्ठान करना था, बल्कि बच्चों में सामाजिक सहयोग, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना भी था। स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह ने कहाभंडारा धार्मिक अनुष्ठानों और समारोहों का एक अभिन्न हिस्सा है। इसे धर्म के प्रति भक्ति और सेवा का एक रूप माना जाता है, और यह विश्वास किया जाता है कि इससे ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।प्रधानाचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह ने सभी उपस्थित शिक्षकों, छात्राओं और अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल पर्वाे की शुद्ध भावना को बनाए रखते हैं, बल्कि स्कूल में सामुदायिक और आध्यात्मिक वातावरण को भी सुदृढ़ करते हैं।भंडारे में मुख्य रूप सेराकेश, राजेश, निगहत, गिरीश, राज कुमार, आनंद, जितेंद्र, पवन, रुबीना, शिवानी, नेहा, खुशी, रेशमा, ममता, सावित्री, महिमा, अनीता, पूजा, अर्जुन, आलोक, सुशील, प्रवीण और दिवाकर सहित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुई।




