गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

बर्डपुरः बिना काम के मनरेगा मजदूरों का हो रहा भुगतान

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड बर्डपुर के ग्राम पंचायत बरगदी के टोला अहिरैली गांव में महेश के घर के पास पोखरे की खुदाई कार्य जो कि बिना किये ही 50 मजदूरों की 7 दिन की मजदूरी उनके खाते में भेज दी गयीं है। आपको बताते चलें कि पोखरे की खुदाई 14 मई तक नही की गयीं थी। बावजूद इसके उक्त पोखरे की खुदाई में 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13 मई यानी 7 दिन की आनलाइन मॉनिटरिंग फर्जी तरीके से की गयी थी। जिसको 26 मई को भुगतान के लिए डोंगल भी लगा दिया गया था और 30 मई को मजदूरों के खाते में भुगतान भी भेज दिया गया।

आपको बताते चले कि उक्त पोखरे पर खुदाई कार्य न होने और आनलाइन फर्जी मॉनिटरिंग की खबरें लगातार समाचार पत्रों मे निकलती रही, यही नहीं इसकी लिखित शिकायत भी देवेश मणि द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी को देकर भुगतान रोकवाने एवं जांचकर कार्यवाही किये जाने की मांग की गयीं थी। बावजूद इसके भुगतान कर दिया गया और मौके पर काम भी नहीं हुआ है। जिसकी चर्चा जोर-शोर से क्षेत्र में चल रही है कि बिना काम के हो रहा है भुगतान, वहीं बर्डपुर विकास क्षेत्र के कई प्रधान अधिकारियों के मनमानी रवैये से काम नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने उक्त प्रकरण की जांचकर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!