भाजपा ने आयोजित किया अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम

इटवा/सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत शहर के नपा कार्यालय सभागार में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वक्फ संसोधन विधेयक बारें में जानकारी दी गयी। वहीं कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने सम्बोधित करते कहा कि वक्फ कानून कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड तथा उसके द्वारा नियन्त्रित सम्पत्ति इस्लामिक जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। वक्फ संशोधन विधेयक विरासत एवं व्यक्तिगत सम्पत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। इससे मुस्लिम महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में वक्फ संशोधन अधिनियम के बारें में लोगों के बीच चर्चा करें। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसावाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, जिला मंत्री कृष्ण मिश्रा, गुलाम हुसैन, मुस्ताक अहमद, मो0 इरफान, नसीम, सलीम खान, जिला पंचायत सदस्य इजहार अहमद, हाकिमुल्लाह, गुलाम मोहिउद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।




