पीड़ित ने झूठे मुकदमों में फंसाने का षडयन्त्र व मारने का कोशिश को लेकर किया शिकायत

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ग्राम झरुआ निवासी पीड़ित योगेन्द्र जायसवाल ने झूठे मुकदमों में फंसाने का षडयन्त्र व मारने का कोशिश को लेकर सोशल मीडिया द्वारा एसपी सहित थानाध्यक्ष को शिकायत किया है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह मंगलवार देर सायं थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुछ आवश्यक कार्य से गया था। वहां कुछ लोगों से मिलने के बाद कस्बे शोहरतगढ़़ में कुछ जगह रुके, फिर 9रू30 बजे कस्बे से निकलते समय डा0 अशरफ मेमोरियल हास्पिटल से थोड़ा पश्चिम दिशा में एक वर्ष पूर्व हुई रानी कसौधन हत्या के सन्दर्भ में मृतका की मां शीला देवी निवासिनी वार्ड नं0-07, सुभाष नगर शोहरतगढ़़ से कुछ आवश्यक बात कर रहा था, जबकि मेरी बात फोन पर श्रीमती शीला देवी से मिलने के लिए हुआ था। अचानक मेरे पास सामने से शनि मद्देशिया पुत्र अज्ञात निवासी कस्बा शोहरतगढ़ अपनी बाइक पर एक महिला को बैठाकर मेरे पास लाया और मुझे अपमानजनक भाषा बोलकर मेरा वीडियो बनाया। वहीं शनि मद्देशिया को मेरे इधर-उधर चक्कर लगाने को लेकर मुझे कुछ गलत सन्देह होने पर तत्काल थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह सहित पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को अपने साथ अप्रिय घटना होने की अशंका जाहिर होने की सूचना देकर सुरक्षा की मांग किया। वहीं थानाध्यक्ष की सूचना पर कुछ देर में ही कोबरा टीम मुख्य आरक्षी सतीश कुमार सिंह व शिव कुमार सोनकर मौके पर पहुंचकर मुझे सुरक्षित हमारे आवास पहुंचाया। आपको बता दें कि पीड़ित द्वारा शोहरतगढ़ कस्बा वार्ड नं0-07 सुभाष नगर कस्बा शोहरतगढ़़ निवासनी श्रीमती शीला देवी कसौधन पत्नी महेश गुप्ता की पुत्री रानी कसौधन हत्याकाण्ड में शीला देवी का मुकदमा लिखवाने में पैरोकार पैरवी कर रहे हैं, जिससे आरोपी खिन्न होकर मुझे मारने व मनगढंत तरीके से किसी मुकदमा में फसाने का षडयन्त्र रच रहे हैं। यदि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना व फर्जी मुकदमा घटित हुआ तो इसका जिम्मेदार रानी गुप्ता हत्याकाण्ड से जुड़े लोग ही होंगें। इसलिए आप महोदय (एसपी सिद्धार्थनगर एवं थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़) से प्रार्थना हैं कि मेरे जान माल की सुरक्षा करवाने एवं फर्जी मुकदमा से बचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।



