गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राप्ती नदी में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज के वॉर्ड नं0-14 कृष्णा नगर निवासी एक 13 वर्षीय किशोर की शनिवार को राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह नदी में नहाने गया था और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। मृतक की पहचान श्रेयांश निषाद पुत्र राजू निषाद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी के किनारे मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया, जिससे आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नदी से बाहर निकाला। तत्काल परिजनों को सूचना दी गई, जो उसे गम्भीर अवस्था में लेकर बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर तिवारी ने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने श्रेयांश का अंतिम संस्कार कर दिया है। स्थानीय लोगों ने इस दुरूखद घटना पर शोक जताते हुए नदी किनारे सुरक्षा उपायों की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!