गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कमलेश चन्द्र पाण्डेय बनें किसान इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार स्थित शिक्षण संस्थान किसान इण्टर कॉलेज के प्रबन्ध समिति का चुनाव शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गवर्नमेन्ट इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य दया शंकर यादव की देख-रेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। कॉलेज के प्रबुद्ध सदस्यों ने एक बार पुनः अपना विश्वास पुराने प्रबन्धक कमलेश चन्द्र पाण्डेय पर जताया है। सदस्यों ने पुनः सर्वसम्मति से कमलेश चन्द्र पाण्डेय को निर्विरोध प्रबन्धक चुना। चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता हेतु उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव मिलते ही कॉलेज के निवर्तमान हो रहे प्रबन्धक के प्रति अपना विश्वास जताया। प्रबन्धक के चुनाव के बाद शिक्षा समिति के सदस्यों ने हरिशंकर दुबे को अध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र को उपाध्यक्ष, करुणाकर पाण्डेय को मंत्री/सचिव व आनन्द प्रकाश पाठक को उपमंत्री चुना। कॉलेज के प्रबन्ध समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के चुने जाने पर प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार पाठक, डॉ0 सतेन्द्र मिश्र, सर्वेश उपाध्याय, रामायन मिश्र, अनिल मिश्र, वीरेन्द्र पाण्डेय, राम उजागिर पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, राज कुमार शुक्ल, गणेश शुक्ल, अनिल चौबे, शैलेश दुबे, रामकेश गौतम आदि लोगो ने बधाई दिया है। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रबन्धक कमलेश चन्द्र पाण्डेय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदस्यों ने मेरे प्रति जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मुझे जो भी दायित्व सौंपे गये हैं, उनका निर्वाह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करूंगा। विद्यालय व शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ करने की पूर्ण कोशिश रहेगी। साथ ही शिक्षकों, कर्मचारी व छात्रों के विभिन्न समस्याओं का समाधान ही पहली प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!