गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान की सफलता हेतु आयोजित की गयी बैठक

इटवा/सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास खण्ड सभागार में मंगलवार को आगामी माह अप्रैल में शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान की सफलता के लिए खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी माह अप्रैल में पहली अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। इसके साथ 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी ग्राम प्रधान का सहयोग चाहिए। स्वच्छता और सावधानी अपना कर हम संचारी रोग पर नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। गांव को साफ सुथरा और स्वच्छ रखें। गंदा पानी जमा न होने दें। शुद्ध पेयजल ही पिएं। बासी भोजन और बासी जल का सेवन कदापि न करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार आने पर पैरासीटामाल दें और योग्य चिकित्सक से परामर्श लें। खुले में शौच न करें। शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत डालें। प्रतिदिन स्नान करें। नाखून बड़ा न रखें। नाखून बड़ा रहने पर उसमें धूल, मिट्टी और कीटाणु चिपक जाते हैं। जो भोजन के साथ पेट में चले जाते हैं, इससे भी बीमारियां उत्पन्न हैं। इसी क्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष मिश्र ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानगण अपने गांव को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ें। शासन की मंशानुसार आदर्श गांव बनाएं। इसी क्रम में यूनिसेफ के धीरज श्रीवास्तव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ ए.के. चौधरी ने संचारी रोग नियंत्रण और दिमागी बुखार के रोकथाम के लिए विशेष टिप्स दिया। इस अवसर पर सचिव, हरेन्द्रनाथ पाण्डेय, मोईदुर्रहमान, तारिक खान, सर्वजीत यादव, सईदुल्लाह, अशोक कुमार पंचायत सहायक अशोक कुमार, अमर सोनी, बबिता, विकास, पजा विश्वास, रोशनी प्रजापति आदि कर्मचारी तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!