गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

धूमधाम से कसौधन सेवा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़़ की ओर से स्व0 कृष्ण मुरारी मैरिज हाल (शिवबाबा मन्दिर के बगल) मे होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कसौधन सेवा समिति के जिला महामंत्री अजय कसौधन व संचालन तहसील अध्यक्ष दुर्गेश कसौधन ने किया। सर्वप्रथम कसौधन सेवा समिति के आयोजकों ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्जवल एवं कश्यप जी की आरती की गई। कसौधन सेवा समिति के बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्री अजय कसौधन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कसौधन सेवा समिति ने अतिथियों को मंचासीन कर वरिष्ठ एवं बुजुर्गाे को सम्मानित किया गया। कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में चटपटी चाट संग द्वितीय सत्र का रंगारंग आगाज कर वहां उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। वहीं देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा। मनमोहक झांकी संग फूलो की होली एवं बच्चों द्वारा नित्य नाटिका प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान संजय कसौधन, कन्हैया लाल कसौधन, अर्जुन कसौधन, सुनील गुप्ता, रवि कसौधन, प्रेम शंकर कसौधन, शुभम कसौधन, देवेश कसौधन, प्रिन्स कसौधन, रोहन कसौधन, अमन कसौधन, अनुराग कसौधन सहित कसौधन सेवा समिति एवं समस्त कसौधन परिवार शोहरतगढ़ मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!