गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस का घर जलकर हुआ राख

बहराइच। खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस के घर को पूरी तरीके से जलाकर राख कर दिया। उत्तर प्रदेश के बहराइच के रिसिया के ग्राम पंचायत मल्लापुर में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस के घर में आग लग गई। आग से घर पूरी तरह जल गया और छह वर्षीय बालिका की जलकर मौत हो गई. यही नहीं एक बछिया भी झुलसकर मर गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल पुलिस कर भी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया, लेकिन तब तक 6 वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई. ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सूचना राजस्व विभाग को दी गई है बालिका की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है द्य रिसिया क्षेत्र के मल्लापुर निवासी राजू ने बताया कि वो पत्नी के साथ गेहूं काटने खेत गए थे. उनकी 10 वर्षीय बेटी सबा चूल्हे पर खाना बना रही थी. इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई. जब तक आग बुझाई जाती, इसकी चपेट में आने से घर में मौजूद अलसीफा (06) की मौत हो गई. वहीं एक बछिया भी मर गई. उन्होंने बताया कि आग के चलते पूरी गृहस्थी भी राख हो गई. थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पहुंचे थे. जब तक आग बुझाई जाती अलसीफा की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!