जनकल्याण शिविर में विधायक विनय वर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़।विकास खंड शोहरतगढ़ एवं जोगिया परिसर में सोमवार को ष्12 साल बेमिसाल रू सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याणष् अभियान के तहत जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविर जनता और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर अनेक योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ प्राप्त हो रहा है।कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा नेसहभागिता करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के अंतर्गत विधायक विनय वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने विकास खंड परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी, हरीश वर्मा, रामदास मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।




