गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर बी.एस.ए. ने बनाई रणनीति

सिद्धार्थनगर। बुधवार को बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर के सभागार में बीएसए शैलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों के साथ प्रतियोगिता आयोजन को लेकर रणनीति तय की गई। जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता 14 नवंबर को और ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता 17 व 18 नवंबर को तथा जनपद स्तर की प्रतियोगिता 20 व 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता के स्थल का निर्धारण सम्बंधित ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी करेंगे और जनपद स्तर की प्रतियोगिता जिला खेल स्टेडियम में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में जूनियर स्तर के बालक व बालिकाओं की टीम पीटी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्राथमिक स्तर के प्रतियोगिताओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ एथलेटिक्स, कबड्डी ,खो-खो की प्रतियोगिताएं संपन्न कराए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों को सहयोगात्मक भाव से सफल आयोजन के निर्देश दिये। इस दौरान बीइओ महेन्द्र प्रसाद, ओम प्रकाश, राम कुमार सिंह, अरुण कुमार, महेंद्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी, रविंद्र गुर्जर, सत्येंद्र गुप्ता, राजकुमार, जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, जिला गाइड अर्चना, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अतुल कुमार, साधु शरण ,राम शंकर पांडेय, कैलाश मणि, मुस्तन शेरुल्लाह, बृजेश कुमार वर्मा आदिल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!