गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को सरल तरीके से अंग्रेजी पढ़ाने का दिया गया प्रशिक्षण

बांसी/सिद्धार्थनगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का 27 जनवरी से प्रारंभ 3 दिवसीय प्रशिक्षण आज डाइट सभागार में सम्पन्न हुआ । प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को सरल तरीके से अंग्रेजी पढ़ाकर उन्हें समझाने के बारे में बताया किया गया। आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान प्रयागराज ने कक्षा 9 एवं 10 के लिए अंग्रेजी विषय के शिक्षण को टीचर गाइड का निर्माण किया। जिसमें अंग्रेजी के पाठों को पढ़ाने के लिए पाठ योजनाओं का संकलन है। इस संकलन को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में कैसे उपयोग किया जाए, इसके बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बताया कि कैसे सरल तरीके से विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाई जा सकती है। संदर्भदाता विनय कुमार वर्मा, साजन कुमार कश्यप रसीद मोहम्मद ने प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में अंग्रेजी विषय शिक्षण के विभिन्न आयामों बारीकियों विधियों तथा नवाचारों के विषय में विस्तार से चर्चा किया। प्रशिक्षण में जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तेरह सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, फुरकान अहमद, धर्मेंद्र कुमार,महेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, सतीश कुमार धवन, पंकज कुमार, अनिल कुमार बिंद व बद्रीनाथ त्रिपाठी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!