गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पत्रकारो ने निकाला कैंडल मार्च

बहराइच। कल दिनांक 26 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को जिला बहराइच में जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में धर्म पूछ कर मारे गए 26 पर्यटकों के लिए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिरू जिला बहराइच के पदाधिकारियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च दिन शनिवार शाम 6रू00 बजे बहराइच गेंद घर से घंटाघर तक निकाला गया। पर्यटकों के मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है और लोगों में इस घटना से आक्रोश है। इस आतंकवादी घटना के विरोध में जिला बहराइच गेंद घर से प्रारंभ होकर छावनी चौराहा पर होते हुए घंटाघर तक निकाले गए कैंडल मार्च में छावनी चौराहे पर आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हाथों में मोमबत्ती लिए लोगों ने 2 मिनट का मौन रखते हुए मृतक परिवारों के संवेदना प्रकट किया और मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी किया। गमगीन वातावरण में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिला बहराइच के लोगों ने यह स्पष्ट किया है कि देश की अखंडता के लिए हमेशा एकजुट रहेंगे और आतंकी के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। इस दौरान बहराइच जिला राष्ट्रीय पत्रिका सुरक्षा परिषद रजि0 जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश ,जिला प्रभारी संजय कुमार राठौर, जिला सचिव मनोज कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ,प्रदेश सचिव अनूप कुमार मिश्रा ,जिला सचिव मुकेश कुमार टंडन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!