नौ दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ हेतु निकली कलश यात्रा

कप्तानगंज/कुशीनगर। 1001कन्याओं ने कलश में भरा जल। विकास खंड के प्रसिद्ध सोमली धाम हेतु श्री श्री1008 विष्णु महायज्ञ हेतु सोमवार को हाथी घोड़े के साथ भब्य कलशयात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में शा मिल श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। कलश यात्रा में शामिल श्रध्दालु बैण्डबाजा की थाप पर थिरकते हुए सोमली धाम से जमुनीबरवां, मुण्डेरा,अमडिहा अम्बे चौक होते साखोपार बड़ी नहर पुल पर पहुं चें।जहां यात्रा में शामिल 1001 कन्याओं ने पुरोहितों के मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा।जल भरने के बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञस्थल पर पहुंची,जहां यज्ञा चार्य अरविन्द उपाध्याय की देखरेख में कलश को यज्ञ मण्डप में स्थापित कर यज्ञ प्रारम्भ हुआ। आयोजक मण्डल के अध्यक्ष त था ग्राम प्रधान त्रियुगी पटेल तथा संयोजक गुड्डू ने बताया कि यह यज्ञ 17 फरवरी से 26 फरवरी त क दिन में टुनटुन बाबा उर्फ हलच ल दास जी द्वारा प्रबचन तथा रा त में अयोध्या धाम से पधारे सर जू दास लीला मण्डली के कला कारों द्वारा रामलीला का प्रदर्शन किया जायेगा।26फरवरी को य ज्ञ का समापन तथा विशाल भ ण्डारा आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मंदिर के महंथ भाग वत दास जी,अच्छेलाल,भरत व्यास,द्वारिका दास,संतोष गिरी, योगेश्वर दास आदि साधु संतो के अलावा अप्पू शुक्ला,प्रवीण याद व,दीपक,अर्जुन,करन,निखिल शर्मा,दिलीप,उपेन्द्र सहित सैकड़ों ग्रामीण कलश यात्रा में शामिल रहे है।



