उत्तर प्रदेशबहराइच
गोनार्द लॉन में 26 अगस्त से 5 सितम्बर तक मनाया जाएगा भगवान् वामन जन्मोत्सव
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। भगवान वामन जन्मोत्सव (रजत वार्षिकोत्सव) 26अगस्त दिन मंगलवार से 5 सितम्बर दिन शुक्रवार तक गोनार्द लॉन (पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कोठी) हुजूरपुर रोड बहराइच में मनाया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता पण्डिता श्री मती अखिलेश्वरी देवी मानस माधुरी जालोन द्वारा श्री राम कथा अमृत वर्षा तथा श्री राम चरित मानस नवाहन पारायण पाठ किया जाएगा। विशाल शोभायात्रा श्री मौनी बाबा आश्रम से 26 अगस्त दिन मंगलवार को शाम 4 बजे निकाली जाएगी , समाज सेवी रामेश्वर रस्तोगी एवम् आयोजन करता नवयुवक श्री रामचरित मानस प्रचार सेवा समिति बहराइच रजि, ने भक्त जनो से अपील किया है कि राम चरित मानव रूपी गंगा जी में पूरे 9 दिन स्नान कर सपरिवार पवित्र हो।





