गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

समाज के हक हिस्सा के लिए संघर्ष तेज करें सुभासपा कार्यकर्ता-दूधराम

बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब सभागार में मनाया गया। आयोजक जिलाध्यक्ष मनोज राजभर और जिला प्रमुख महासचिव राजेश राजभर ने पार्टी की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विधायक दूधराम ने कहा कि 27 अक्टूबर 2002 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की स्थापना किया गया। लगातार 23 वर्षों से शोषित, वंचित, पिछड़ों व दलितों व अन्य समाज के हक हिस्सा के लिए रात दिन संघर्ष का क्रम जारी है। उन्होने एकजुटता से आगे बढने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढाया गया।विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के बृजभूषण मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वान्चल सुनील पाण्डेय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चर्तुभुजी पाण्डेय, प्रदेश उपाध्याय रितिक जायसवाल, मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर आदि ने कहा कि कार्यकर्ता अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लग जायें और हर समाज के बीच जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के विचारों का प्रचार-प्रसार करें जिससे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कामयाबी का एक रास्ता प्रदर्शित हो। वक्ताओं ने कहा कि गरीब, शोषित, पिछड़ा व अन्य समाज की लड़ाई यदि कोई लड़ता है तो वह हैं ओम प्रकाश राजभर जिन्होंने हर समाज के गरीब की समस्या को सुनने का काम करते हैं। जिलाध्यक्ष मनोज राजभर व अमन राजभर मंत्री प्रतिनिधि ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव चलकर जन चौपाल के माध्यम से नेता जी के विचारों का प्रचार-प्रसार करें। संचालन करते हुये राजेश राजभर ने सुभासपा के नीति, कार्य्रक्रमों की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद उपाध्याय, लक्ष्मी देवी राजभर, प्रभावती राजभर, निशादेवी राजभर, गोला देवी, सुरेश राजभर, गीता वर्मा, उमेश राजभर, मनोज शुक्ला, शेषनारायण त्रिपाठी, फूलचंद श्रीवास्तव, सत्येंद्र शुक्ला , प्रमोद चौधरी, दीपक यादव, उमेश यादव, आशीष राजभर, अर्जुन राजभर, रामजीत राजभर, राहुल पांडे, दिनेश राजभर, दीनानाथ चौधरी, राम ललित राजभर, तुलसीराम डॉक्टर, अजय राजभर, विजय राजभर, रामकिशन राजभर, मनोज राजभर, अनु, सनी देओल राजभर, रामपाल राजभर, दिनेश राजभर, प्रदीप राजभर, पवन चौधरी, अनुज राजभर, केशव राजभर, राम जनक वर्मा के साथ् ाही सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!