इकौना रोड पर भीषण सड़क हादसा, चार लोग घायल

पयागपुर बहराइच। जनपद बहराइच में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यह हादसा इकौना रोड स्थित नहर पुल के पास हुआ, जहां एक कार को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिफ्ट डिजायर कार (UP 66K 6005) पयागपुर से विलरवा की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में संगीता पाठक (38), ऋषभ पाठक (13), राधाना (35) एवं सुशीला (62) शामिल हैं। सभी घायल हसुवापारा के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही PRV 6635 मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट बाजार में भर्ती कराया गया।
जहां पर प्राथमिक उपचार होने के बाद गम्भीर रूप से घायल हुए पीड़ितों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी। हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।




