गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने 02 नफर वारण्टियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी मंयक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई शशांक सिंह के नेतृत्व में बुधवार को दण्ड वाद संख्या 1488/18 धारा 323,504 आईपीसी से सम्बन्धित वारण्टियों क्रमशः सर्वजीत उर्फ रामजीत पुत्र धनी तथा दण्ड वाद संख्या 3411/20 धारा 323,504 आईपीसी से सम्बन्धित वारण्टी और दूसरा तेजई उर्फ कृष्ण चन्द्र पुत्र छोटेलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टियों में सर्वजीत उर्फ रामजीत पुत्र धनी निवासी कबरा थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर और तेजई उर्फ कृष्ण चन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी गजहड़ा थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उदय सिंह, उप निरीक्षक कन्हैया लाल मौर्या व महिल कांस्टेबल पारूल यादव मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!