गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर कब्जा हटाने का किया मांग

ललिया/बलरामपुर। विकास खंड हर्रैया सतघरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर धरमपुर के मजरे मडईडीह गांव मे करीब 20 वर्ष पहले पंचायत भवन का निर्माण हुआ था।जिसमे ग्राम पंचायत के सभी सबंधित कार्य खुली बैठक मे सरकारी योजनाओ की जानकारी होती थी।लेकिन कई वर्ष से गांव के ही दरगाही पुत्र झब्बार का एक बडा परिवार है। जो खेल मैदान के जमीन पर फूस घर बनाकर रहता है.उसी के परिवार के लोग भी दो वर्ष से पंचायत भवन पर अवैध रूप से फूस का घर बनाकर कब्जा जमाए हुए है।जब रातों रात पंचायत भवन के आगे पक्की दीवाल उठाने लगे तो ग्रामीण ने विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीण विनय वर्मा मंगल जगतराम शिवराम लालमनि सुरेश मुकेश केशव कैलाश हैदरअली हरीराम अजय प्रदीप जानकी साधू राजकुमार मालिकराम अंगद रक्षाराम दीपक अर्जुन नाथूराम शिवशंकर शिव प्रसाद आदि ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर पंचायत भवन के आगे विरोध प्रदर्शन करते हुए कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।इस संबंध में ग्राम प्रधान वीरेन्द्र शुक्ल से जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि दरगाही के पास वर्तमान समय मे घर नहीं है उन्होंने जमीन खरीद लिया है घर बन जाने पर उनका कब्जा हटवाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!