गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम आदमी परेशान है: चमन आरा राईनी

भाजपा समाज को बांटकर सत्ता सुख भोग रही है: मो इद्रीश राईनी पटवारी

बांसी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यक जनपंचायत चौपाल का आयोजन नगर पालिका छेत्र के निषादनगर मोहल्ले में वृदस्पतिवार किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बांसी के पूर्व अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इद्रीश राईनी पटवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस काफी परेशान है। यह सरकार गरीब विरोधी है इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है , जिसमें अमीर हो रहे लोगों में मोदी के कुछ चन्द उद्योग पति मित्र हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अगर झूठ बोलने वाले नेताओं कि सूची बनाई जाए तो भारत में भाजपा के नेता नम्बर एक पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटकर कर सत्ता सुख भोग रही है। इस सरकार में किसान, गरीब, मजदूर सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, मंहगाई के बोझ तले आम आदमी दबता चला जा रहा है। नगर पालिका परिषद बांसी अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि इस सरकार में दलित, पिछड़ा और अपलसंख्यक काफी उपेक्षित है।पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से लग जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करे और संगठन को मजबूत करने का काम करें जिससे आने वाले चुनाव में सपा का परचम दिखे। उन्होंने कहा कि इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी काफी परेशान है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं,महंगाई अपने चरम पर है, पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में दो चार नेता इस तरह के हैं जो मोदी व योगी कि मूर्खतापूर्ण तथा बचकानी बातों को सुनकर शर्मिन्दा हो जाते होंगे। कार्यक्रम का संचालन सब्बू खान ने किया और कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा नगर अध्यक्ष कपिल देव, गणेश दत्ता, रिजवान अहमद सब्बू,शाकिर अली , अशफाक , अरुण गुप्ता, रूस्तम राईनी,राम केवल, राम किशोर, भोला प्रसाद, मनोज, प्रहलाद के सी त्रिपाठी, अजहर खान, पवन कुमार यादव, राधेश्याम जयसवाल, सत्य प्रकाश, इरफान खान, भीम, महताब आलम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!