जाति, धर्म और राष्ट्रीयता की सीमाओं से ऊपर उठकर विश्व परिवार के रूप में काम करना चाहिए – श्याम जायसवाल

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी श्याम जायसवाल ने नवरात्रि के सप्तमीं के दिन ग्राम पंचायत चिल्हियां, कन्दवा बाजार, महदेवा, बरगदवा, कपिया रावत, सेमरियाव, रग्घुडीह सेमरियाव, सिरवत, सिरवतडीह, पलिया निधि, खरिगौरा, शाहा, सहित जोगीबारी में माता रानी के पंडाल में पहुंचकर फीता काटकर माता रानी का आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पण्डाल कमेटियों के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर उनका आभार व्यक्त किया। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी श्याम जायसवाल ने नवरात्रि हमें अपनी आन्तरिक शक्तियों को पहचानने और उन्हें प्रकट करने का अवसर देती है। जब हम परमात्मा से जुड़ते हैं, तो हमारे जीवन में पवित्रता, प्रेम और आन्तरिक शक्ति प्रकट होती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जब हम अपने भीतर की शक्ति और प्रेम को महसूस करते हैं, तो हमारा जीवन आनन्दमय और सहज बन जाता है। एक समाज के रूप में हमें जाति, धर्म और राष्ट्रीयता की सीमाओं से ऊपर उठकर श्विश्व परिवारश् के रूप में काम करना चाहिए। यह पर्व हमें मानवीय मूल्यों को फिर से जगाने और जरूरतमन्दों, खासकर वंचितों और संघर्षरत लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। मैं माँ जगत जननी जगदम्बा से प्रार्थना करता हूं कि वे सभी के जीवन में सुख, शान्ति एवं समृद्धि बनायें रखें। इस शुभ अवसर पर चिल्हियां मण्डल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, धनंजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष गंगा मिश्रा, अरुणेश विश्वकर्मा, राजेन्द्र कान्दू, मनीष पटवा, रामहित शर्मा, वीरेन्द्र यादव, महेन्द्र आचार्य, अनूप यादव, शिवम गिरी, गणेश चौरसिया, मनोज कुमार लोधी, जब्बार सिंह लोधी, मनोज कुमार, सेठ परशुराम लोधी, प्रधान रमेश चन्द्र, राजन, जितेन्द्र अग्रहरि, जितेन्द्र चौधरी, मनोज बाबा, संजय साहनी, पंचम, राजू कुमार, दधिबल शुक्ला, मुकेश, मुन्ना गौड़, अजय कुमार, शिव कुमार सहित तमाम सम्मानित जनता जनार्दन उपस्थित रहें।




