गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

लोटन : वन माफियाओं की नजर अब सरकारी पेड़ों पर

दैनिक बुद्ध का संदेश
लोटन,सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन क्षेत्र में वनमाफियाओ के कारनामे तेज चल रहे हैं।अब निजी पेडों को खरीदने के बजाय ग्राम समाज व सरकारी पेडो को काटना आसान लग रहा है। इसमे कुछ सरकारी व गैर सरकारी लोगों को मिला लेने से वन माफियों का काम बन जा रहा है। बानगी के तौर पर लोटन गांव के पूरब ए.एन.एम.भवन के पास छः शीसम के हरे भरे पेडों मे से पाँच को आनन फानन मे काट कर उसमें से कुछ बोटो का उठान देर सबेर कर लिया गया।

इसके सम्बन्ध में हल्का लेखपाल व मुकामी पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर हल्का दारोगा व सिपाही पहुँच कर बचे हुए पेडों व बोटो को रोक दिया।हल्का लेखपाल ने बताया कि पैमाइश करने बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि इसकी परमिट किसके नाम से बनी है कोई बता नहीं रहा था। परमिट बनी है कि नहीं यह पता चल नहीं सका। जाँच के बाद ही पता चल पायेगा कि इसमे सच्चाई क्या है। क्या इसी तरह वन माफिया सरकारी पेड़ों को काटते रहेगें।

Related Articles

Back to top button