गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अम्बेडकरनगर : उपजिलाधिकारी व डिप्टी एसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

दैनिक बुद्ध का संदेश
आलापुर/अम्बेडकरनगर। उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज व डिप्टी एसपी राम बहादुर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से थाना राजेसुल्तानपुर पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए उपजिलाधिकारी व डिप्टी एसपी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

थाना समाधान दिवस पर डिप्टी एसपी राम बहादुर सिंह द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।इस अवसर पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी उप निरीक्षक अंजनी कुमार उप निरीक्षक जगेज़ हुसैन कानूनगो तिलकधारी लेखपाल मुरली नायक लेखपाल विवेक कुमार लेखपाल अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button