गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विद्यालय के पास अवैध मिट्टी खनन, पठन-पाठन में व्यवधान

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भट्ठे की आड़ में हो रहे अवैध मिट्टी खनन एवं विद्यालय मार्ग से होकर तेज गति से डम्परों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों सहित अभिभावकों ने डीएम से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर शिक्षकों ने इसको शिकायत विधायक विनय वर्मा से भी की थी। विधायक विनय वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी ने भट्ठा संचालक की निर्देश दिया कि विद्यालय पर पठन-पाठन के समय डम्पर सहित बड़े वाहन का अवागगन नहीं होगा। भट्ठा मालिक ने दो सप्ताह बाद जबरन पठन-पाठन के समय डम्पर में मिट्टी भरकर चलवाने लगे, जिससे बच्चों के दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। ग्राम पंचायत महादेव नानकार में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक कैसर जहां ने कहा कि विद्यालय के पश्चिम तरफ कुछ दूरी पर एक ईंट भट्ठा है। प्रशासन व पुलिस के मना करने के बावजूद बच्चों के पढ़ने के दौरान भट्ठा संचालक के इशारे पर चालकों द्वारा तेज गति से वाहन से मिट्टी गिराया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय का चहारदीवारी बनना था। भट्ठा मालिक व विभाग की मिलीभगत से चहारदीवारी के बगल खेत से काफी मिट्टी निकलवा लिए हैं, जिससे खेत काफी गहरा हो गया है। ऐसे में बच्चों के खेलने के दौरान गड्ढे में गिरने की संभावना बनी रहती हैं। ईंट बनाने के लिए मिट्टी भट्ठे पर लाई जाती है। मगर यहां मिट्टी का अवैध खनन कर डम्पर में भरकर कहीं और बेचा जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि वाहन की आवाज से पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न होता है। चालकों से मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं और कहते हैं कि बच्चों के कारण हम अपना धन्धा नहीं बन्द कर सकते हैं। वहीं इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि उक्त बातों की जानकारी नहीं थी, जांच कराई जायेगी। अगर अवैध खनन करते पाये गये तो भट्ठा संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!